प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में शुक्रवार को स्टेट जीएसटी की टीम ने सर्वे किया। कागजातों की जांच के बाद रेस्टोरेंट से सात लाख रुपये कर जमा कराया गया। विभाग अभी पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है।स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 राम प्रवेश और ग्रेड-2 प्रभारी ज्वाइंट कमिश्नर शक्ति सिंह को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी ली गई है। सूचना पर डिप्टी कमिश्नर डीडी राम, अजीत सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर राजेंद्र और सीटीओ अरविंद व अवनीश सिंह की टीम ने दिनभर सर्वे कर सभी कागजात और आईटीसी की पड़ताल की। आरोप है कि गलत आईटीसी लेने पर सात लाख रुपये का कर वसूला गया। वहीं रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि कंप्यूटर में एंट्री अपडेट नहीं हुई थी। उनके सीए ने टीम क...