देहरादून, मई 3 -- बसंत विहार थाना क्षेत्र के बल्लीवाला चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े चाकू लेकर घुसे दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ की। आरोप है कि नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। शिकायत पर रविवार को बसंत विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि राजेंद्रनगर निवासी हिमांशु अरोड़ा और हेमंत अरोड़ा ने तहरीर दी। बताया कि बल्लीवाला चौक पर उनकी दो दुकानें हैं। जिनमें वे रेस्टोरेंट चलाते हैं। इन दिनों रेस्टोरेंट के रिनोवेशन का काम चल रहा है और जल्द ही इसकी ओपनिंग होनी है। आरोप है कि 31 मार्च की सुबह करीब 11 बजे धीरज अरोड़ा और स्वाति अरोड़ा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और गुंडागर्दी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धीरज के हाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.