देहरादून, अप्रैल 16 -- ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने और मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ को रेस्टोरेंट के प्रमोशन के लिए बुलाने का झांसा दे कारोबारी से 1.15 करोड़ रुपये ठग लिए गए। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर इंस्पेक्टर प्रदीप रावत ने बताया कि पीड़ित अभिषेक पारिख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी मुलाकात प्रीतम सिंह चटवाल के जरिए एडीआर ट्रेडर्स के संचालक अंकित सिंह रावत से हुई थी। अंकित ने खुद को बहुत बड़ा ट्रेडर बताया। विश्वास जीतने के लिए निवेश और मुनाफे के फर्जी दस्तावेज दिखाए। उसने अभिषेक को झांसा दिया कि यदि वह 90 लाख रुपये का निवेश करेंगे, तो उन्हें प्रतिदिन 1.8 लाख रुपये का लाभ होगा। उसकी बातों में आकर अभिषेक ने 90 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन मुनाफा मिला। फिर कई दिनों तक मुनाफा न...