गोपालगंज, मार्च 17 -- गोपालगंज। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर पुलिस ने मंगलवार को दो युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार के निर्देश पर की गई। थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई। जहां चारों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। सभी से पूछताछ की गई। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...