नोएडा, जून 5 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-52 स्थित शर्मा कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर संचालित रेस्टोरेंट में लगी थी, जबकि भवन की ऊपरी मंजिलों पर बैंक, क्लीनिक, कार्यालय और पीजी संचालित हो रहे थे। आग से उठे घने धुएं के कारण चौथी मंजिल पर स्थित पीजी में रह रहे 20 लोग फंस गए। दमकल विभाग की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- 'बिल्डिंग डिजाइन के कारण लोगों का.'; मालवीय नगर में लाक्षागृह बने होटल पर CFO ऑफिसर का दावाआग लगने की स्थिति मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह रेस्टोरेंट से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत ए...