लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ। चिनहट इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट कर्मी का शव रेस्टोरेंट के ही बाथरूम में संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरदोई के चमन भरवा दुलारनगर निवासी 27 वर्षीय शिवम चिनहट इलाके के विकल्प खंड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। बुधवार की सुबह उसका शव रेस्टोरेंट के ही बाथरूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। पूछताछ में रेस्टोरेंट के दो अन्य कर्मी बीकेटी निवासी अभिनव यादव व सीतापुर निवासी अर्जुन यादव ने बताया शिवम रात में उनके साथ ही सोया था। सुबह जब वह लोग उठे तो शिवम बिस्तर पर नहीं मिला। इसके बाद बाथरूम गए तो वहां शिवम फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद उन लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक व पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा...