बरेली, फरवरी 9 -- राजेंद्रनगर स्थित फ्लैशबैक रेस्टोरेंट में रविवार शाम लिफ्ट फेल होने से 6 बच्चों समेत 10 लोग फंस गए। करीब आधा घंटे तक रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मची रही। मैनेजमेंट लिफ्ट का दरवाजा खोलने में नाकाम रहा तो मौके पर पहुंचे परिचितों ने दरवाजा तोड़कर बच्चों समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट में काफी देर तक हंगामा भी होता रहा और लोगों ने रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा की रिश्तेदार निधि शर्मा अपने तीन परिचित परिवारों के साथ रविवार को फ्लैशबैक रेस्टोरेंट में गेट टूगेदर करने गई थी। शाम 07:30 बजे तीसरी मंजिल पर खाना खाने के बाद सभी लोग लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। लिफ्ट में छह बच्चे और चार महिलाएं थीं। बटन ऑन करते ही अचानक लिफ्ट फेल हो गई और तेजी से भूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.