कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, संवाददाता। एटमॉस्फियर व द चिलम में रेस्टोरेंट की आड़ में धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार में कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने हुक्का, फ्लेवर, चिलम व पाइप समेत अन्य सामान बरामद किया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस मालिक समेत मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि जेएस टॉवर के आठवें तल स्थित एटमॉस्फियर रेस्टोरेंट में काफी समय से हुक्का बार संचालित हो रहा था। सूचना पर बुधवार को पुलिस टीम ने छापेमारी की। हुक्का पी रहे लोगों को चेतावनी दी, साथ ही वहां से तीन हुक्का सेट, 85 फ्लेवर समेत अन्य सामान बरामद किया। चौकी प्रभारी अनीस कुमार सिंह की तहरीर पर मैनेजर आदित्य कुमार सिंह व सिविल लाइंस निवासी मालिक वली सोलेजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस...