कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, संवाददाता। स्वरूप नगर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 13 हुक्का, तीन पैकेट फ्लेवर तंबाकू, छह हीटर और एक पैकेट कोल बरामद किया। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट के मैनेजर को पकड़ा। साथ ही संचालक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया। आर्य नगर के द चाट चौराहा के पास स्थित टर्न ऑन रेस्टोरेंट में सोमवार रात को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस टीम को मौके पर रेस्टोरेंट के भीतर टेबल पर हुक्का जलते मिले। टीम ने मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट के मैनेजर भोला यादव निवासी काशमी टावर स्वरूप नगर से हुक्का बार का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। टीम ने मौके से 12 हुक्का मय चिलम, एक हुक्का मय पाइप, तीन पैकेट फ्लेवर तंबाकू के, छह हीटर कोल जलाने के लिए, एक पैकेट कोल समेत प्रतिबंधित सामग्री बरामद की...