भभुआ, अप्रैल 8 -- शहर के एक रेस्टोरेंट से मंचूरियन और पनीर लाकर खाए थे तीनों युवक, भभुआ पुलिस ने रेस्टोरेंट को किया सील मृतक के पिता ने चिकित्सक और रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ दर्ज किया केस कहा, चिकित्सक की लापरवाही व रेस्टोरेंट का भोजन खाने से बेटे की मौत हुई है (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के एक रेस्टोरेंट का विषाक्त भोजन खाने से जहां बुधवार को एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसका छोटा भाई और दोस्त बीमार हो गये। मृतक 20 वर्षीय विशाल कुमार तिवारी भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी बस एजेंट मारकण्डेय तिवारी का पुत्र था। पीड़ित मृतक का छोटा भाई 17 वर्षीय विनायक तिवारी और दोस्त भभुआ शहर के वार्ड 11 निवासी देवराज कुमार सिंह का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना की सूचना पर एसडीओ अमित कुमार, प्रभारी एसडीपीओ अनिकेत अमर, बीडी...