गया, अप्रैल 7 -- जिले में धावा दल का गठन कर मंगलवार को बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। टीम एक में गया सदर, टनकुप्पा, वजीरगंज और परैया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने गेवाल बिगहा स्थित फूडीज रेस्टोरेंट एंड कैटरर में छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। टीम दो में शेरघाटी, आमस और डोभी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल थे। इन्होंने शेरघाटी अनुमंडल के होटल अमन एंड रेस्टोरेंट में कार्रवाई करते हुए दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ सख्त संदेश गया है।खिजरसराय में ईंट भट्ठों की जांच, बंधुआ श्रम का नहीं मिला मामलासहायक श्रमायुक्त पूनम कुमारी ने बताया कि डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर खिजरसराय प्रखंड में बंधुआ श्रमिकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकार...