वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सीजीएसटी की टीम ने गुरुवार को डाफी, नारायणपुर, नरोत्तमपुर इलाके में सात रेस्टोरेंट और मैरिज लॉन संचालकों के यहां छापेमारी की। यह भी पढ़ें- ईडी की छापेमारी में 1.03 करोड़ बरामद, आठ बैंक लाकर फ्रीजछापेमारी का विवरण बीस अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। खातों और बहीखातों की पड़ताल में करोड़ों रुपये टैक्स चोरी के प्रमाण मिले हैं। रेस्टोरेंट संचालकों ने ग्राहकों से परिवार के लोगों, स्टाफ के बैंक खातों में यूपीआई के माध्यम से भुगतान लिया। जिससे रेस्टोरेंटों के टर्नओवर को कम दिखाया जा सके। कुछ रेस्टोरेंट संचालकों ने अपनी पत्नी, बच्चों के खातों में भी यूपीआई से भुगतान लिया। इन रेस्टोरेंटों में चार से पांच क्यूआर कोड रखे मिले, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग ग्राहकों से भुगतान लिया ग...