आगरा, मई 22 -- आगरा में पार्किंग विवाद का एक अनोखा मामला पुलिस तक पहुंचा है। डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन के पास कार खड़ी करके रेस्टोरेंट में खाना न खाने पर कार का शीशा तोड़कर उसमें पत्थर भर दिए गए। आरोप है कि गहनों के बैग भी चोरी कर लिए गए। रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है। गार्ड पर आरोप है। झांसी निवासी दीप्ति ने मुकदमा लिखाया है। पुलिस को बताया कि वह अपने पति योगेंद्र, ननद प्रीति व बहनोई के साथ लेखपाल परीक्षा देने आगरा आई थीं। कार डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी की थी। यह भी पढ़ें- रेस्टारेंट में खाना नहीं खाया तो कार का शीशा तोड़ भरे पत्थर पार्किंग में मौजूद गार्ड ने रोका और कहा कि द्वारिकाधीश रेस्टोरेंट में खाना खाना पड़ेगा। तभी गाड़ी यहां खड़ी हो पाएगी। दीप्ति ने बताया कि उसके बहनोई ...