बलिया, मई 17 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में पिंजरा लगाकर वन विभाग की टीम रेस्क्यू टीम का इंतजार करती रह गयी, जबकि तेंदुआ पहले ही फरार हो जाने में कामयाब हो गया था। रात में सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसमें कामयाबी नहीं मिलने पर टीम वापस लौट गयी। वैसे वन विभाग की ओर से इलाके में मानिटरिंग और निगरानी की जा रही है।पुरूषोत्तमपट्टी निवासी 60 वर्षीय विजय राजभर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पशुओं के लिए हरा चारा काटने खेत में गए थे। उसी समय अचानक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया था। उनके चीखने-चिल्लाने पर पहुंचे लोगों ने उन्हें सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया। यह भी पढ़ें- तेंदुआ का नहीं लगा सुराग, दहशत में ग्रामीण ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। साहस दिखाते हुए 20 वर्षीय राज यादव भी खेत के पास पहुंचा तो तेंदुए ने उस पर भी ह...