अयोध्या, मई 20 -- अयोध्या,संवाददाता। सरयू नदी में मंगलवार की सुबह स्नान करते समय लापता किशोर का शव बुधवार की सुबह जल पुलिस द्वारा बरामद लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि राम की पैड़ी में डूबे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गोंडा जिले से पांच दोस्त दर्शन- पूजन और स्नान करने के उद्देश्य से अयोध्या में मंगलवार को आए थे। सभी सरयू के पुराने पुल के नीचे स्नान करने लगे तभी करन राजभर (17) पुत्र हगानु निवासी मनकापुर गांव उपरहव थाना मनकापुर गोंडा जेटी को फांदकर प्रतिबंधित क्षेत्र में चला गया और स्नान करने के दौरान डूब गया। यह भी पढ़ें- अयोध्या में डूबे किशोर का शव घर पहुंचा बुधवार घटनास्थल से कुछ दूर पर एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सामूहिक रूप से शव को खोज निकाला। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि राम की पैड़ी...