रुद्रपुर, जून 25 -- खटीमा, संवाददाता। मगरमच्छ का रेस्क्यू करने गई वन विभाग की टीम के एक कर्मी पर मगरमच्छ के बच्चे ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उप चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद वन कर्मी को छुट्टी दे दी गई। बुधवार को नौगवांठग्गू में ग्रामीण धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मगरमच्छ का बच्चा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर रेंज अधिकारी हरेन्द्र सिंह बिष्ट ने टीम गठित कर मौके पर भेजी। रेस्क्यू अभियान के दौरान मगरमच्छ के बच्चे ने वन कर्मी जयवीर सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हालांकि टीम ने मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे लोहियापुल नहर में छोड़ दिया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। घायल वन कर्मी ने नागरिक अस्पताल में उपचार कराया, ज...