बिजनौर, जून 17 -- थाना क्षेत्र के गांव उधोवाला के जंगल में मंगलवार को घायल गुलदार का रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम पर उस समय संकट आ गया, जब गुलदार ने एक वनकर्मी पर हमला कर दिया। हमले में वन रक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ गुलदार गांव उधोवाला निवासी अशोक कुमार के गन्ने के खेत में जा छिपा। खेत में गुलदार दिखाई देने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कांबिंग के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया。 यह भी पढ़ें- रेस्क्यू के दौरान घायल गुलदार ने वनकर्मी पर किया हमला, जिला अस्पताल रेफररेस्क्यू अभियान का संकट रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ट्र...