इटावा औरैया, मार्च 8 -- इटावा सफारी पार्क में रेस्क्यू करके खीरी से एक तेंदुआ को लाया गया है । इसका यहां इलाज भी शुरू कर दिया गया है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। सफारी के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल ने बताया कि उत्तर खीरी बफर जोन दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के दक्षिण निघासन रेंज के गांव बिहारपुरवा में एक मादा तेंदुआ का रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू करने के बाद इस मादा तेंदुआ को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव के निर्देश पर इटावा सफारी पार्क में भेजा गया है। यहां इसका इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 साल है और इसके दांत टूटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद इसे विशेष निगरानी में रखा है। सफारी पार्क के कीपर इस तेंदुआ की देख-रेख कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...