लखीमपुरखीरी, जून 14 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में सांपों को रेस्क्यू करने में एक्सपर्ट नाजरून निशा को रैट स्नेक साप् ने काट लिया। बताया जाता है कि अभियान के दौरान वह सांप को पकड़कर बैग में भर रही थी, तभी सांप ने उसके हाथ में काट लिया। इसके बावजूद नाजरून ने रेस्क्यू अभियान पूरा कर सांप को दुधवा के जंगलों में सुरक्षित छोड़ा। फिर खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंची और प्राथमिक उपचार लिया। मामला पलिया के अजीत नगर का है। यहां पलिया वन रेंज में एक किराना दुकान में शनिवार को 6 फीट लंबा रैट स्नेक घुस गया था। ग्रामीणों ने सांप पकड़ने के लिए फोन करके नाजरून को बुलाया। नाजरून ने सांप को सावधानी से एक कोने में घेर लिया। इसी दौरान सांप ने नाजरून को हाथ में काट लिया। बावजूद नाजरून ने पहले सांप को बाइक से ले जाकर करीब 10 किलोमीटर दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ा। इसके ...