पीलीभीत, अगस्त 4 -- पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के सहयोग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूरेलाल के निर्देशन में बीसलपुर में बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों पर बालश्रम उन्मूलन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसमें बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। मेडिकल, मैकेनिक शॉप, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों, कपड़े की दुकानों, किराना स्टोर, स्टील वर्क्स आदि पर चेकिंग की गई। कार्यवाही करते हुए चार बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराकर सभी बालकों को वर्चुअल रूप से बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा सभी बच्चों के परिजनों को भविष्य में बालश्रम ने कराने की हिदायत देते हुए सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीसलपुर भूरे लाल ने बताया कि बाल श्रम (निषेध ...