पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- पीलीभीत। बीसलपुर में बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों पर चिन्हित कर बालश्रम उन्मूलन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत मेडिकल, मैकेनिक शॉप, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबों, कपड़े की दुकानों, किराना स्टोर, स्टील वर्क्स आदि पर कार्यवाही करते हुए छह बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराकर सभी बालकों को वर्चुअल रूप से बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति ने सभी बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल श्रम ने कराने की हिदायत देते हुए सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीसलपुर भूरे लाल ने बताया कि बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम-2016 अंतर्गत खतरनाक प्रक्रिया में दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध एक वर्ष तक की सजा या पांच हजार रूपए तक...