कानपुर, सितम्बर 8 -- शिवली,संवाददाता। सरकार द्वारा कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब दाल, दलिया, तेल की जगह रेसिपी आधारित पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार का वितरण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र माण्डा चतुर्थ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रीना द्विवेदी द्वारा वितरण में पारदर्शिता के लिए एफआरएस सिस्टम के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण किया गया। नई वितरण प्रणाली में 6 माह से 3 साल तक के सामान्य बच्चों को शिशु अमृत और शिशु आहार के तहत आटा, बेसन का मीठा हलवा दिया गया। वहीं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को बाल पुष्टिकर के रूप में आटा, बेसन की बर्फी और दलिया, मूंग, सोया मिश्रित खिचड़ी परोसी गई तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संपूर्ण मातृ आहार के तहत आटा, बेसन, सोया, बर्फी व दलिया, मूंग दाल, खिचड़ी दी गई। सीडीपीओ विजय लक्ष्मी दुबे ने बताया कि पहले पुष...