दरभंगा, मई 3 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। शहर के सुंदरपुर, नवटोलिया निवासी साइकिलिस्ट सुमन कुमार को रविवार को लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में समारोह आयोजित कर डेढ़ लाख रुपए की रेसिंग साइकिल भेंट की गयी। साइकिल पाकर सुमन का चेहरा खुशी से दमक उठा। उसने कहा कि इससे उसे प्रैक्टिस करने में काफी मदद मिलेगी। मानव सेवा समिति के तत्वावधान व उज्ज्वल कुमार कुमार के संयोजकत्व में आयोजित समारोह में सुमन कुमार को मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा तथा शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय के सौजन्य से पुणे से मंगवाई गई रेसिंग साइकिल उपहार स्वरूप प्रदान की गई। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. समीर वर्मा ने चाय विक्रेता लक्ष्मी प्रसाद यादव व ललिता देवी के पुत्र सुमन कुमार की हौसला अफजाई की।
समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति अति वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.