दरभंगा, मार्च 16 -- दरभंगा। रानीपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव व ललिता देवी के पुत्र सुमन कुमार को जल्द ही रेसिंग साइकिल की सौगात मिलेगी। सुमन की साइकिल पुणे से दरभंगा पहुंच गई है। जल्द ही समारोह आयोजित कर उसे यह साइकिल दी जाएगी। ये बातें कला संस्कृति एवं युवा विभाग के राज्य परामर्शदात्री सदस्य सह इस अभियान के संयोजक उज्ज्वल कुमार ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण सुमन की प्रतिभा दम तोड़ रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर शहर के शिक्षाविद प्रो. जयशंकर झा व डॉ. शिवकिशोर राय आगे आए और सुमन के लिए पुणे से रेसिंग साइकिल मंगाई। उज्जवल ने कहा कि अब जलालुद्दीन की तरह सुमन भी अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन करेगा। रिकॉर्ड समय में लगभग डेढ़ लाख की रेसिंग साइकिल देख सुमन भावविभोर हो गया। उसने इस मुहिम के संयोजक उज्ज्वल कुमार समेत डॉ. शिवकिश...