नई दिल्ली, जून 24 -- इंफिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro 5G Pininfarina Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Infinix Note 60 Pro का ही स्पेशल एडिशन फोन है, जिसे कंपनी ने इतालवी ऑटोमोटिव और डिजाइन दिग्गज पिनिनफेरिना के साथ मिलकर डेवलप किया गया है, और इसका डिजाइन एयरोडायनामिक फिलॉसफी और हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार्स से इंस्पायर्ड है। फोन दिखने में काफी खूबसूरत है। कॉस्मेटिक चेंज के अलावा, इसके हार्डवेयर और फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं। इस स्पेशल एडिशन फोन की बिक्री अगले हफ्ते से शुरू हो रही है। अगर आप भी एक यूनिक फोन को खरीदने का प्लान रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कितनी है इसकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिल रहा है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ..इतनी है कीम...