रेसकोर्स रोड मस्जिद में नमाज पर रोक हटाने की मांग, बरेली मौलाना ने सीएम को लिखा पत्र
बरेली, अक्टूबर 26 -- बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने नई दिल्ली की रेसकोर्स रोड स्थित करीब 120 साल पुरानी मस्जिद में पांच वक्त की नमाज बिना रोक-टोक शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ को पत्र लिखा है। उन्होंने मस्जिद का काटा गया बिजली कनेक्शन और बंद की गई पानी की सप्लाई बहाल करने के साथ आसपास की पुलिस बैरिकेडिंग हटाने की भी मांग की है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पत्र में कहा कि मस्जिद में पांच वक्त नमाज अदा करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा स्थिति से दिल्ली के मुसलमानों में चिंता है और इमाम का परिवार भी भयभीत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की गंभीरता को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.