बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच । प्रदेश के मंत्री, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग राकेश सचान का 24 मार्च को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। लोनिवि निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता करेंगे। भिनगा रोड कल्पीपारा स्थित सहायक निदेशक रेशम कार्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय रेशम कृषि मेला/कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...