पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजनान्तर्गत रेशम मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय गंगवार, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने प्रदर्शनी का फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। रेशम मेले में एनआरएलएम, पशुपालन, गन्ना विभाग, कृषि विभाग, इफको विभाग, नेडा विभाग, प्रोवेश विभाग, मत्स्य विभाग, महिला कल्याण विभाग, रेशम विभाग, लघु सिंचाई विभाग सहित लभगभ 15 विभागों ने विभागीय स्टाल लगाए। रेशम मेले में सभी विभागों द्वारा स्टाल के माध्यम से कृषकों संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। रेशम विभाग द्वारा लाइव प्रदर्शन दिखाया गया। मेले में जनपद के विभिन्न ब्लाकों से आये कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डीएम ने कहा कि रेशम उत्पा...