रेशम उत्पादन के गुर सीखकर लौटे 20 किसान
सोनभद्र, अगस्त 7 -- बभनी। स्थानीय विकासखंड के राजकीय रेशम उत्पादन फार्म मुंनगाडीह परिसर में शुक्रवार को एसआरसी सेंटर, बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर की ओर से एक दिवसीय रेशम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के 20 कृषकों ने भाग लेकर वैज्ञानिक तरीके से रेशम कीट पालन और तसर उत्पादन की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने किसानों को रेशम कीट पालन की आधुनिक विधियों, पोषक पौधों के संरक्षण, रोग एवं कीट प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण कोया उत्पादन तथा आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही रेशम उत्पादन को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का प्रभावी माध्यम बताते हुए किसानों को इस क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय यह भी पढ़ें- रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.