गोंडा, अगस्त 11 -- गोण्डा। क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र करनपुर में आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को रेशम उत्पादन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई। इसमें 50 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। वैज्ञानिक डॉ. राम लखन राम एवं प्रभारी, क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, करनपुर ने किसानों को रेशम उत्पादन, कीट पालन और बेहतर उत्पादन के तरीकों के बारे में जानकारी दी। किसानों को वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर रेशम उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विवेक कुमार, संगीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसानों को दी रेशम कीट पालन की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...