विकासनगर, सितम्बर 3 -- क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र सहसपुर में गुरुवार को आदर्श एवं वहनीय रेशमकीट पालन गृह का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य रेशम उत्पादक किसानों को वैज्ञानिक, कम लागत और अनुकूल वातावरण में रेशमकीट पालन की सुविधा उपलब्ध कराकर उत्पादन और आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत सहित अन्य अतिथियों ने किया। इसके बाद नवनिर्मित पालन गृह का लोकार्पण किया गया। किसानों को पालन गृह की तकनीकी विशेषताओं और रेशम उत्पादन में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। प्रो. कमल किशोर पंत ने कहा कि यह मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए रेशमकीट...