बांदा, जून 18 -- बांदा। सोशल मीडिया ऐप पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक खौफनाक मामला बांदा में सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला को 'रेव चैट ऐप' पर दोस्ती के जाल में फंसाकर मध्य प्रदेश के एक युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद बदनामी का डर दिखाकर आरोपी ने महिला से करीब 2.30 लाख रुपये कैश और 7 लाख रुपये के जेवरात हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में मायके आने के दौरान सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी रामजी केशरी से एप के माध्यम से संपर्क हुआ। यह भी पढ़ें- डॉक्टर का अपॉइंटमेंट तो कहीं पोर्न का डर, साइबर ठगों ने ऐसे उड़ाए लाखों रुपये बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने कथित रूप से वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली और ...