दरभंगा, दिसम्बर 22 -- जाले,। रेवढ़ा पंचायत के झंडा चौक स्थित मैदान में रविवार को राजाराम पटेल की अध्यक्षता और पूर्व मुखिया मिथिलेश प्रसाद के संचालन में 45वें महावीरी झंडा महोत्सव के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 31 जनवरी को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारगी के बीच भव्य रूप से महावीरी झंडा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव की तैयारी को लेकर विभिन्न विंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। महोत्सव के झंडा निर्माण के लिए 24 दिसंबर को विधि-विधान के साथ बांस काटने (बंसकट्टी) का निर्णय हुआ। बैठक में महावीरी झंडा महोत्सव समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से शशिरंजन प्रसाद चुनचुन को अध्यक्ष, टिंकू साह को उपाध्यक्ष, कालेश्वर दास को सचिव, रंजय कुमार दास को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार शर्मा को उप सचिव व नवल दास को उप कोषाध...