मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सहायक प्राध्यपकों की नियुक्ति के लिए रेवड़ी की तरह अनुभव प्रमाणपत्र बांटने और सत्यापित करने को लेकर 13 विश्वविद्यालयों के तत्कालीन रजिस्ट्रार कार्रवाई के घेरे में आ सकते हैं। बिना जांच फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करने को लेकर इन पर कार्रवाई हो सकती है। कुलसचिवों की ओर से सत्यापित कई अनुभव प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विवि सेवा आयोग अनुभव प्रमाणपत्र सत्यापित करने वाले रजिस्ट्रारों पर भी कार्रवाई की अनुशंसा करने पर विचार कर रहा है। विश्वविद्यालय सेवा आयोग के निर्देश पर बीआरए बिहार विवि समेत सभी विश्वविद्यालयों में अनुभव प्रमाणपत्र पर नियुक्त हुए सहायक प्राध्यपकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है。

बीआरएबीयू में अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच बीआरएबीयू में...