गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि रेवाड़ी में कृषि भवन का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का ज़वाब दे रहे थे। श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गत 15 जून 2025 को रेवाड़ी में कृषि भवन बनाने की घोषणा की थी। पहले इसके लिए जिस भूमि पर कृषि भवन का निर्माण प्रस्तावित था, उसका मालिकाना हक पुनर्वास विभाग के नाम पर था। अब इस भूमि का मालिकाना हक पुनर्वास विभाग से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि वास्तुकला विभाग से उक्त भवन के ड्राइंग और डिजाइन बनाने हेतु अनुरोध किया गया है, इनके तैयार होते ही जल्द से जल्द टेंडर लगा कर भवन निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।

हिंदी हि...