रेवाड़ी, मार्च 28 -- हरियाणा के रेवाड़ी में गांव फिदेड़ी स्थित हाईटेक जेल से 2 कैदी फरार होने के मामले में डीजी जेल आईपीएस आलोक मित्तल ने एक्शन लेते हुए 7 जेल कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें 5 हेड वार्डर और 2 वार्डर शामिल हैं। आईजी स्पेशल टॉस्क फोर्स बी सतीश बालन भी मौके पर पहुंचे थे और जेल का निरीक्षण किया था। आरोपियों की पहचान यूपी रामपुरा के रहने वाले 22 वर्षीय फैजान और इटावा के 21 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई है।जेल के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल दोनों जेल में ऑनलाइन ठगी के मामले में बंद थे। वहीं, शुक्रवार को जेल से भागे दोनों आरोपियों को कुछ घंटों बाद काबू कर लिया गया। एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि जाहिद और फैजान को शनिवार देर शाम अरेस्ट कर लिया गया।रेवाड़ी जेल को प्रदेश की हाईटेक जेलों में से एक माना जाता है। इसमे...