पलामू, जनवरी 5 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा अंचल क्षेत्र के रेवारातु गांव में सोमवार को मेसर्स विनायक स्टोन माइंस संचालक की ओर से कंबलों का वितरण किया गया। माइंस परिसर में कार्यक्रम कर मेसर्स विनायक कंस्ट्रक्शन के संचालक विकास पाठक ने कंबल वितरण करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत ठंड को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। यह सभी सक्षम लोगों को करना ही चाहिए। नितीन गुप्ता ने बताया कि रविवार और सोमवार को 300 कंबलों का वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता युगल किशोर राम, संजय तुरी, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र पांडेय, संजय सिंह, उपमुखिया देवेंद्र सिंह, धमेंद्र यादव आदि ने कंबल वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...