गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। रेवाड़ी-रींगस के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 09637/09638) अब नियमित रूप से चलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। रेल मंत्री के अनुसार पहले यह ट्रेन गाड़ी विशेष ट्रेन के तौर पर संचालित हो रही थी। अब इसे नियमित सेवा में शामिल कर गाड़ी संख्या 59633/59634 रेवाड़ी-रींगस पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा। इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने रेल मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यात्रियों द्वारा इस ट्रेन को नियमित करने की म...