रेवाड़ी, मई 25 -- रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे-11 पर रविवार रात करीब डेढ़ बजे धामलावास आईटीआई के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रेवाड़ी के गांव बोडिया कमालपुर निवासी 40 साल के ब्रजमोहन, उनकी 38 साल की पत्नी अनीता और 13 साल के बेटे निमेष के रूप में हुई है। ब्रजमोहन एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी सरकारी टीचर थीं। उनका इकलौता बेटा निमेष था, जिसका कोचिंग इंस्टिट्यूट में एडमिशन कराने के लिए परिवार गुरुग्राम से सीकर गया हुआ था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां तीनों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बुलडोजर एक्शन; 3,420 झुग्गी धवस्त, 19.5 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्तगैस कटर से ...