रेवाड़ी, मई 3 -- हरियाणा के रेवाड़ी के गांव रामगढ़ भगवानपुर में सरकारी अस्पताल बनाए जाने की मांग को लेकर पिछले 320 दिनों से आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच शनिवार को अचानक मुख्यमंत्री नायब सिंह पहुंच गए। उन्होंने गांव में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से संघर्ष समिति और ग्रामीण हतप्रभ रह गए। मेडिकल कॉलेज और खेल स्टेडियम खोलने की ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का खुले दिल से स्वागत करते हुए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अश्लील बातें और गंदे इशारे करते हैं,...