गुड़गांव, मार्च 28 -- रेवाड़ी। रेवाड़ी की हाईटेक जेल में सेंध लगाते हुए यूपी के दो विचाराधीन कैदी शुक्रवार रात सीढ़ी की मदद से दीवार फांदकर फरार हो गए। इससे आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गौरतलब है कि रेवाड़ी से लगभग छह किलोमीटर दूर गांव फिदेड़ी में नवनिर्मित जिला जेल का उद्घाटन मात्र छह माह पूर्व ही किया गया था। उस समय जेल की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करते हुए इसे सर्वाधिक हाईटेक जेल बताया गया था, लेकिन शुक्रवार की रात को इसी जेल से दो विचारधीन कैदी फरार हो गए। इन दोनों कैदियों की पहचान यूपी के इटावा के जाहिद और फैजान के रूप में हुई है। इन दोनों पर ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले दर्ज थे। इन्हीं मामलों में दोनों को गिरफ्तार कर जेल में रखा गया था। जाहिद को दिसम्बर 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.