गाजीपुर, जुलाई 1 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के हावड़ा-दिल्ली रेलखंड पर स्थित अमृत भारत योजना में चयनित दिलदारनगर जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन पांच प्लेटफॉर्म वाले इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर किसी भी प्लेटफॉर्म पर शौचालय की सुविधा नहीं है। इससे महिला, पुरुष, बुजुर्ग, दिव्यांग और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्री सुविधाएं स्टेशन परिसर में प्रतीक्षालय और टिकट बुकिंग कार्यालय के पास केवल एक शौचालय है, जिसकी स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। ऐसे में यात्रियों को शौचालय के लिए फुटओवर ब्रिज पार कर प्रतीक्षालय तक जाना पड़ता है, जिससे विशेषकर बुजुर्ग और बीमार यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। दिलदारनगर स्टेशन से उसिया, रकसहान बार...