मऊ, दिसम्बर 17 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर शाम रेवरीडीह स्थित ओवरब्रिज के पास दो ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गई। इसमें बिहार निवासी एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ट्रेलर चालक के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही साथ घंटों मशक्कत करके जेसीबी के माध्यम से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को रास्ते से हटाया गया। बिहार के गोपालगंज निवासी 46 वर्षीय भुनेश गुप्ता मऊ से ट्रेलर चलाकर कोपागंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवरीडीह स्थित ओवरब्रिज के पास आगे चल रही ट्रेलर से जोरदार भिड़न्त हो गई। दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। इस दौ...