गाजीपुर, जनवरी 21 -- जमानिया, हिन्दुस्तान संवाद। जीवपुर गांव के खेल मैदान पर शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में सीनियर जिलास्तरीय मेंस फुटबाल उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया। मुकाबला रेवतीपुर और बारा टीमों के बीच हुआ। शुरू से अंत तक बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। दोनों ही टीमों ने शानदार तालमेल, गति और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को खूब रोमांचित किया। मध्यांतर से पहले दोनों टीमों को कई सुनहरे मौके मिले, लेकिन कड़े बचाव और चूकों के चलते कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और पहला हाफ बराबरी पर समाप्त हुआ। मध्यांतर के बाद मुकाबला और भी रोचक हो गया। मैच के 56वें मिनट में रेवतीपुर टीम के कप्तान रियाज ने शानदार गोल दागकर अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.