वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चार साल के लंबे इंतजार के बाद करीब छह माह पहले गिरजाघर से रेवड़ीतालाब होते भेलूपुर मार्ग का निर्माण किया गया था। करीब 10 लाख रुपये खर्च करके एक किमी लंबी सड़क को समतल किया गया था। जिससे इस व्यस्त सड़क पर आने जाने वालों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब नगर निगम के ही एक विभाग जलकल और कार्यदायी संस्था जल निगम की लापरवाही से इस सड़क पर संकट गहरा गया है। तिलभांडेश्वर पार्क के पास कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। यदि इसका तत्काल समाधान नहीं किया गया तो सड़क खराब होगी और फिर बड़ी संख्या में लोगों को यहां से ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरना होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से मैनहोल चोक है जिससे सुबह और शाम को सीवर ओवरफ्लो होता रहता है। इसी तरह रामापुरा में बिपिन बिहारी कॉलेज के पास करीब एक म...