नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- कांग्रेस के नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने फिर विवादित बयान दिया है जिससे सियासी घमासान शुरू हो गया है। श्रीराम को अमीरों का और शिवजी को गरीबों का भगवान बताने पर बिहार भाजपा के नेता भड़क गए हैं। बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने तेलंगाना सीएम के बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी है कि इसका जवाब जनता देगी। गिरिराज सिंह ने रेवंत रेड्डी तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में एक मीडिया सम्मेलन में फिर ऐसा बयान दिया जिससे राजनीति सुलग गई। उत्तर भारत में कांग्रेस पार्टी कमजोर क्यों, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम शिवजी के भक्त हैं और बीजेपी वाले भगवान राम के। भाजपा वालों ने भगवान राम को...