अररिया, जुलाई 16 -- अररिया,निज संवाददाता रेलवे से जुड़ी समस्याओं को कटिहार रेल मंडल परामर्शदात्री समिति की बैठक में अररिया सांसद प्रतिनिधि सदस्य राजा मिश्रा ने जोरदार तरीके से उठाया।राजा मिश्रा ने जोगबनी वाशिंग पिट का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने,अररिया कोर्ट में अमृत भारत स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी लाने, और चितपुर एक्सप्रेस का प्रतिदिन परिचालन प्रारंभ करने की मांग की।उन्होंने अररिया- गलगलिया रेलखंड पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इससे हजारों दैनिक यात्रियों, छात्रों, किसानों एवं व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव कालियागंज व लक्ष्मीपुर स्टेशनों पर सुनिश्चित करने की भी मांग रखी।बैठक में उन्होंने कोल्हुआ व सौरगांव में नए रेल हॉल्ट के निर्माण और वर्धा हॉल्...