चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलमंडल के कार्मिक विभाग के तात्वाधान में महात्मा गांधी सभागार में 13 अप्रैल सोमवार अपरान्ह 3 बजे 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मडल प्रबंधक तरुण पुरिया एवं सम्मानित अतिथि के तौर पर दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संघ (सर्वो) की अध्यक्षा डॉ. निक्की हुरिया शामिल होकर मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा ने समारोह में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...