आगरा, जुलाई 12 -- आगामी दिनों में कासगंज रेलवे सेवा लंबी दूरी की ट्रेनों से जुड़ जाएगी। साथ ही कासगंज-मथुरा के बीच लाइन दोहरीकरण का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड के लिए भेजा गया है। वहीं एटा-कासगंज के बीच रेल लाइन के कार्यों को समय से कराने समेत रेल सेवाएं बढ़ाने की बात उठाईं। जिन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने भी अपनी समीक्षा में जानकारी सांसदों और अधिकारियों के बीच साझा की है। इज्जनगर रेल मंडल में महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक की मौजूदगी में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा से साफ है कि, आगामी दिनों में कासगंज रेल सेवाओं के मामले में काफी महत्वपूर्ण स्टेशन साबित होगा। विगत रोज एटा-कासगंज सांसद देवेश शाक्य ने एटा-कासगंज रेलवे लाईन बिछाने का कार्य समय से पूर्ण करने, अंडरपास में जलनिकासी के लिए उचित प्रबन्ध करने, रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस का ठहराव स...