लखीसराय, जनवरी 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में 22 जनवरी 2026 को होटल चाणक्य, पटना के दरबार हॉल में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जरूसीसी के सदस्य अवध बिहारी पाण्डेय द्वारा अपने सेवित क्षेत्र लखीसराय सहित आसपास के क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और सुझाव रेल महाप्रबंधक को सौंपे गए। बैठक के दौरान प्रस्तुत प्रस्तावों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए महाप्रबंधक ने सभी मांगों एवं सुझावों को आवश्यक कार्रवाई के लिए रेलवे बोर्ड को अग्रसारित करने तथा समाधान का आश्वासन दिया। प्रमुख मांगों में बरौनी से भागलपुर फास्ट मेमू ट्रेन (भाया सिमरिया, हाथीदह, बड़हिया, किऊल) का संचालन, बरौनी से गया तक मेमू ट्रेन (भाया सिमरिया,...